उद्देश्य:
- समुदाय को संवर्धनकारी, निवारणीय और उपचारात्मक बाह्य रोगी सेवाएं उपलब्ध कराना।
- विशेष समूहों, जैसे कि मातृत्व एवं बाल, किशोरों एवं वृद्धजनों को को संवर्धनकारी, निवारणीय और उपचारात्मक बाह्य रोगी सेवाएं उपलब्ध कराना।
- समुदाय को आउटरीच सेवाएं उपलब्ध कराना।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत दिशानिर्देशों के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराना।
उपलब्ध कराई गई सेवाएं
1. सामान्य ओपीडी
निम्न सेवाएं प्रदान करने हेतु
- सामान्य विकृतियों का प्रबंधन।
- सामान्य विकृतियों की रोकथाम के लिए काउंसिलिंग और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।
2. एमसीएच क्लिनिक
निम्न सेवाएं प्रदान करने हेतु
- क्लिनिकों में आने वाली माताओं और बच्चों को संवर्धनकारी, निवारणीय और उपचारात्मक बाह्य रोगी सेवाएं उपलब्ध कराना।
मातृत्व
- प्रसव पूर्व/ प्रसवोत्तर परिचर्या।
- परिवार नियोजन सेवाएं : अंतराल विधियां : मुखाग्र गर्भनिरोधक दवाइयां, आईयूसीडी, निरोध (कंडोम)।
- आरटीआई/ एसटीआई प्रबंधन।
- पुनरुत्पादक स्वास्थ्य के लिए माताओं को काउंसिलिंग।
बच्चे
निम्न सेवाएं प्रदान करने हेतु
- राष्ट्रीय प्रतिरक्षा अनुसूची के अनुसार प्रतिरक्षा सेवाएं।
- पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की माताओं को पोषण, साफ-सफाई सहित अपने बच्चों की स्वास्थ्य परिचर्या के लिए काउंसिलिंग देना।
- एआरआई, डायरिया आदि जैसे सामान्य रोगों का प्रबंधन।
3. वृद्धजन क्लिनिक (60 वर्ष और उससे अधिक)
निम्न सेवाएं प्रदान करने हेतु
- क्लिनिकों में आने वाले वृद्ध रोगियों को संवर्धनकारी, निवारणीय और उपचारात्मक सेवाएं उपलब्ध कराना।
- रक्तचाप ,मधुमेह और प्राथमिक न्यूरोलॉजीकल विकृतियों की जांच करना।
4. असंक्रामक रोग क्लिनिक (एनसीडी)
निम्न सेवाएं प्रदान करने हेतु
- क्लिनिकों में आने वाले रोगियों को बीमारी से बचाव एवं उपचार हेतु स्वास्थ्य संवेर्धन शिक्षा प्रदान करना|
- मधुमेह, ह्रदय रोग, उच्च रक्तचाप, केंसर-सर्विक्स, गर्भाशय और स्तन जैसे रोगों के लिए व्यव्हार परिवर्तन हेतु स्वास्थ्य संवर्धन शिक्षा प्रदान करना|
- मधुमेह की जाँच सृप विधि द्वारा तथा उच्च रक्तचाप की जाँच बी पी माप के उपयोग से करके ऑपोरच्युनिस्टिक' स्क्रीनिंग करना|
5. किशोरों के लिए क्लिनिक
निम्न सेवाएं प्रदान करने हेतु
- क्लिनिकों में आने वाले किशोरों को संवर्धनकारी, निवारणीय और उपचारात्मक बाह्य रोगी सेवाएं उपलब्ध कराना।
- किशोरों द्वारा यौन, पुनरुत्पादक स्वास्थ्य, जीवन कौशल शिक्षा पर महसूस की गई आवश्यकताओं पर उन्हें परामर्श देना।
ओपीडी सेवाएं सोमवार से शुक्रवार प्रात:काल 10:00 बजे से सायंकाल 4:00 बजे तक। .
सोमवार से शुक्रवार के बीच अपराह्न 2: 4 बजे के दौरान विशेष क्लिनिक चलाई जाती हैं।
आउटरीच सेवाएं
- स्वास्थ्य संवर्धन के लिए समुदाय में क्लिनिक नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर चलाती है।
- इस क्लिनिक ने पड़ोसी समुदाय की स्वास्थ्य परिचर्या के लिए स्थानीय एनजीओ, एमसीजीएम, विद्यालयों के साथ संपर्क स्थापित किए हैं।
- स्वास्थ्य परिचर्या को बढ़ावा देने हेतु क्लिनिक संबंधित वर्ष के लिए केंद्रित शीर्षक के अनुसार भिन्न स्वास्थ्य दिवसों पर समुदाय में स्वास्थ्य प्रदर्शनियां आयोजित करती है।